क्रिकेट टूर्नामेंट में थ्रीडी एक्स और गौरा की टीम हुई विजयी
कटोरिया | दुल्लीसार के मैदान पर चल रहे शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेला गया। जिसमें थ्रीडी एक्स एवं गौरा की टीम ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। पहला मैच थ्रीडी एक्स बनाम हाई स्कूल कटोरिया के बीच खेला गया। जिसमें हाई स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्रीडीएक्स की टीम ने 11 ओवर चार गेंद पर 8 विकेट के नुकसान पर मैच को कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरा मैच में तीनडोभा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 75 रन बनाई। जवाबी पारी खेलने उतरी गौरा की टीम 9 ओवर तीन गेंद पर 5 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका में विष्णु शर्मा एवं राहुल शर्मा थे।