पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 युवकों ने 1 युवक को मारपीट कर किया जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा टोला खोनाटिक्कर के एक युवक के साथ जमदाहा अस्पताल के निकट चार युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी शुभम कुमार राय पिता अनन्त राय का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने कटोरिया थाना में जमदाहा के मुकेश कुमार मंडल पिता किशोर मंडल, प्रमोद सिंह पिता महेंद्र सिंह ग्राम पटवारा एवं दो अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि जमदाहा हाट से शाम को घर लौटने के दौरान उपरोक्त नामजद ने अस्पताल के निकट रोककर बेरहमी मारपीट किया। हल्ला सुनकर जब प|ी पुतुल देवी बचाने आयी, तो उपरोक्त नामजद ने उसके साथ भी मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। हल्ला सुनकर जब अन्य ग्रामीण दौड़े तो सभी मौके से भाग निकला।

खबरें और भी हैं...