लापरवाही को ले 5 सीडीपीओ का वेतन बंद
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित सेविका-ंउपसहायिका का चयन, प्रधानमंत्री मातृत्व, वन्दना योजना, अन्नप्रासन, गोद भराई कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शौचालय एवं पेयजल हेतु टंकी की स्थापना की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के सीडीपीओ उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में असंतोषजनक प्रगति के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बौंसी, बेलहर, चांदन, रजौन एवं शंभूगंज को स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके वेतन को बंद करने का आदेश दिया।
योजनाओं में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त - डीएम : उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी पदाधिकारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बैठक में अन्न प्रासन की खराब स्थिति में सुधार लाने का जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके अलावे सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा पेयजल टंकी की स्थापना जल्द से जल्द कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सीडब्लूजेसी के सभी लंबित मामलों में अविलंब शपथ-पत्र दायर करने का निर्देश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में डीपीओ (आईसीडीएस) एवं सभी बाल विकास
परियोजना पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य कार्यक्रम की समीक्षा करते डीएम।