501 महिलाओं और कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
रजौन प्रखंड अंतर्गत नारीपा गांव में गुरुवार को श्री श्री 108 श्री राम कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ को लेकर 501 महिलाओं व कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं गाजे बाजे की धुन पर निकले कलश शाेभा यात्रा के दाैरान पूरा माहाैल भक्तिमय हाे गया अाैर लोगों ने जमकर आनंद उठाया। शोभा यात्रा में झांकी, बैंड बाजा, घुड़सवार आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। कलश शोभा यात्रा नरीपा से चलकर रजौन बाजार चौक होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। कथा का वाचन वृंदावन के अंतर्राष्ट्रीय संत जगत गुरु स्वामी अन्नाताचार्य महाराज के द्वारा किया जा रहा है।
20 मार्च से आयोजित होगा पर्यावरण परिशोधन महायज्ञ
पंजवारा | आगामी 20 मार्च से पर्यावरण परिशोधन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 20 से 23 मार्च तक चलने वाले चार दिवसीय आयोजन में पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यावरण, यज्ञोपवीत,दीक्षा आदि ऋषि प्रणीत संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। आयोजन की शुरुआत मंगल कलश शोभायात्रा के साथ की जाएगी। शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से पीले परिधानों में भाग लेने का अनुरोध किया है।
राम कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ 12 मार्च से 20 मार्च तक राेज दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा
आयोजन के पूर्व मुखिया घनश्याम सिंह व प|ी रीना सिंह ने आरती उतारी। उद्घाटन के मौके पर आयोजन समिति के सदस्याें ने कहा कि राम कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ 12 मार्च से 20 मार्च तक राेज कथा दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा। रजौन प्रखंड के पिपराडीह गांव में अखंड कीर्तन को लेकर 101 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पिपराडीह गांव से निकल कर कुरूम चक गांव स्थित छोटी बसंतराय में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची। इस मौके पर अखंड आचार्य पवन मंडल, उनकी प|ी ज्योति देवी, गौतम कुमार, बजरंगी मंडल, सुदन शर्मा, साजन मंडल सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
कलश शोभा यात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु।