- Hindi News
- National
- Banka News 6 Mm Rain In The District Due To Heavy Damage To Crop Temperature Also Dropped Cold Increased
जिले में 6 एमएम बारिश हाेने से फसल को भारी नुकसान, तापमान भी गिरा, बढ़ी ठंड
शुक्रवार को हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से लोगों की दैनिक गतिविधियों भी प्रभावित हो गयी। स्कूली बच्चों के छुट्टी के समय बारिश होने से बच्चे परेशान दिखे। बारिश से ठंड का भी एहसास होने लगा है। बारिश से सब्जी बेचने वाले किसान, सड़क किनारे ठेला लगाने वाले लोग, रिक्शा व ठेला मजदूरों को परेशानी हुई। बारिश से शिवाजी चौक पर कीचड़ होने से पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के कई जगहों पर बारिश से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। शुक्रवार की सुबह से मौसम में बदलाव देखा गया। जिसके बाद दोपहर में करीब एक घंटा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अचानक हुई बारिश से गेहंू, चना, सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान होगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले भर में करीब 6 एमएम बारिश हुई है। वहीं शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।
अाज भी बारिश की अाशंका
शनिवार को आसमान मंे बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार को जिले भर में 6 एमएम बारिश हुई है।
-जुबली साहू, मौसम वैज्ञानिक, केवीके, बांका
बारिश में भींग कर अपने गंतव्य को जाते लोग।
असमय बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पंजवारा में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आयी है। मौसम में आये बदलाव से लोगों को ठंड का अहसास भी हुआ है। वहीं इस बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ज्ञात हो कि फिलवक्त रबी फसल लगभग पकने के अंतिम चरण है। 15 दिन पूर्व भी हुए असमय की बारिश से दलहन और तिलहन की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था।