कलश शोभा यात्रा के साथ 7 दिवसीय भागवत कथा शुरू
रजौन प्रखंड के खिड्डी के प्रांगण में भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ शुरू हो गया।
भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह पर लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत पानी देकर स्वागत किया।
कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में खिड्डी और आसपास के गांवों की कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। यज्ञ के मुख्य यजमान आचार्य कुमोद कुमार सिंह एवं उनकी प|ी कलश यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे। उनके पीछे हजारों की संख्या में कलश लिए कुमारी कन्याएं एवं महिलाएं एवं श्रद्धालु चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ खिड्डी यज्ञ स्थल से निकलकर पसोड़ी गांव होते हुए खैरा शिव मंदिर के समीप तलाब से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचा।
जिसके बाद वापस यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कथा का वाचन प्रमोद शरण जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष महादेव प्रसाद सिंह ने बताया यह भागवत कथा 13 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा।
कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं व कन्याएं।