मारपीट मामले के अभियुक्त गिरफ्तार
बेलहर | बेलहर पुलिस ने बेलहर थाना कांड संख्या 93/20 के नामजद अभियुक्त मिथिलेश यादव एवं मिथुन यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। दोनों के ऊपर गांव के ही महेंद्र यादव के द्वारा मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए गिरफ्तार कर लिया।