विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
कटोरिया |राजवाड़ा गांव में एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की के पिता बिनोद शर्मा ग्राम-राजवाड़ा द्वारा कटोरिया थाना में अपने पड़ोसी प्रकाश शर्मा एवं उसकी प|ी के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाही की गुहार लगाई गई है। दिए गये आवेदन में सूचक ने बताया कि उनकी पुत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। उपरोक्त नामजद का मेरे घर में गलत नीयत से आना-जाना होता था। उसके द्वारा मना करने पर मारपीट किया जाता है। बुधवार को उपरोक्त नामजद उसके घर आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आवेदक द्वारा विरोध करने पर नामजद प्रकाश ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नामजद की प|ी आयी और पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज करने लगी।