- Hindi News
- National
- Katoria News Allegation Of Executive Committee Against Rules Memorandum To Dm
नियमावली के विरुद्ध कार्यकारिणी गठन का आरोप, डीएम को ज्ञापन
कटोरिया चांदन सीमा स्थित चांदन प्रखंड के धन्नुवसार पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेश मोदी ने डीएम को पैक्स के नियमावली के विरुद्ध कार्यकारिणी के गठन का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि धन्नुवसार पैक्स के निर्वाचित सदस्यों की संख्या 9 है। जिसमें एक सदस्य जासो मंडल ने अपना त्यागपत्र समिति के अध्यक्ष को दे दिया है एवं इसकी सूचना वरिष्ठ पदाधिकारी को भी भेज दी है। शेष पांच सदस्य क्रमशः अशोक मिश्र, कृष्णानंद मिश्र, कलावती देवी, डोमन राउत, तारा देवी समिति के सदस्य नहीं हैं। चूंकि इनलोगों का समिति में हिस्सा पूंजी जमा नहीं है, जो समिति के उपविधि 5/2 के अनुसार आवश्यक है। शेष तीन सदस्य अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रामकुमार टुडू एवं प्रदीप सिंह ही कार्यकारिणी में हैं। बताया गया है कि वर्तमान प्रबंधक को हटाने की साजिश चल रही है और इस संबंध में एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित भी करवाया गया था। जबकि तीन सदस्य की कार्यकारिणी समिति किसी भी प्रस्ताव व निर्णय नहीं लेने में सक्षम नहीं है।