अमरपुर के पैन बांध का अमीन ने किया निरीक्षण
नगर पंचायत के टैक्स दरोगा एवं अमीन ने बांका एसडीओ मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत के टैक्स दारोगा एवं अमीन अतिक्रमित पैन बांध निरीक्षण कर जांच की। नगर पंचायत के टैक्स दारोगा एवं अमीन संजय कुमार ने बताया कि पैन बांध की जमीन को सागर यादव समेत अन्य लोगों ने करीब डेढ़ बीघा भूमि का अतिक्रमण कर अपना मकान बना लिया है जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा जायेगा।
मौके पर मौजूद विदनचक गांव एवं मोहदीनगर गांव के ग्रामीण सत्यम कुमार, मंटू ईश्वर, संजय राणा, राजेश ईश्वर, रामानंद ईश्वर, विनोद ईश्वर, अनिल ईश्वर, शिवनंदन ईश्वर, नवल ईश्वर आदी ने बताया कि पैन बांध की पानी मोहदीनगर, विदनचक, गोपालपुर, भिखनपुर, खरदौरी, भलुआर होते हुए मेढ़ियानाथ स्थित बड़ी बांध में मिल जाती थी। बांध की पानी से हजारों एकड़ जमीन का पटवन किया जाता था। लेकिन बांध की जमीन का अतिक्रमण कर लेने के कारण विगत पांच सालों से किसान अपने खेतों का पटवन नहीं कर पा रहा है और प्रति वर्ष सुखाड़ की मार झेलकर अपनी बदहाली पर आंसू बहाने पर मजबूर हो रही है। मालूम हो कि अमरपुर प्रखंड में कई बांध, पोखर एवं भिण्डा का लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।