कसबा में रासलीला के साथ वार्षिकोत्सव का समापन
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव के पौराणिक राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हो गया। दो दिवसीय समारोह के अंतिम दिन मंदिर में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद महाभोग का आयोजन किया गया। पंडित राजकिशोर झा, यजमान श्याम सुंदर मिश्र, मृत्युंजय झा, ज्योतिष मिश्र सहित अन्य ने बताया कि यहां प्रारंभ से नियम निष्ठा के साथ खीर तैयार कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। कहा कि जो भी भक्त श्रद्धा के साथ मंदिर पहुंचते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में मौजूद कन्याएं।