पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब छोड़ समाज में सम्मान से जीने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के पूर्व संध्या बीते रविवार को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत हथगड़ में छापेमारी के दौरान एक शराबी को पकड़ कर लौटी कटोरिया पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल बन गया था और वे गोलबंद होने लगे थे, लेकिन पुलिस के अवैध शराब के प्रति सख्ती ने ग्रामीणों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

सोमवार को उक्त शराबी को कटोरिया थाना से बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। वहीं स्थानीय समाजसेवियों की पहल पर बीते सोमवार हथगड़ के आदिवासियों की एक बैठक प्रोन्नत मध्य विद्यालय हथगड़ में आयोजित की गयी जिसमें बेलहर एसडीपीओ मदन कुमार आनंद के नेतृत्व में कटोरिया चांदन सहित अन्य थाने की पुलिस शामिल हुई।

मौके पर एसडीपीओ के अलावे एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर एमएम आलम, कटोरिया बीडीओ कुमार सौरभ, पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी, समाजसेवी ओंकार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मौके पर एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब पीने से सिर्फ आप नहीं बल्कि आपकी अगली पीढ़ी भी प्रभावित होती है।

एक शराबी के घर के बच्चों का कभी सुनहरा भविष्य नहीं हो सकता है। आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा, सिधू-कान्हू, तिलकामांझी जैसे महान लोग बनें। एएसपी अभियान ने शराब के दुष्प्रभावों को बताकर लोगों को शराब से दूरी बनाने एवं समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। शराब को छोड़कर आप बच्चों को शिक्षित करने में लगें। मंगलवार को होली के अवसर पे हथगढ़ गांव के आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया और कार्यक्रम में शामिल होने पर ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, चान्दन थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, सूइया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय, कटोरिया अनि महेश झा, रंजीत कुमार रंजीत, सअनि विपिन यादव, भूषण प्रसाद सिंह के अलावे काफी संख्या में एसएसबी, एसटीएफ, बीएमपी के जवान एवं महिला पुलिस बल शामिल थे।

पुलिस प्रशासन का स्वागत करते आदिवासी समुदाय के लोग।
खबरें और भी हैं...