पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 से 16 तक बैडमिंटन टूर्नामेंट, रजिस्ट्रेशन आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका शहर के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को खिलाड़ियों की एक बैठक हुई, जिसमें बांका विकास मंच के बैनर तले एक बैडमिंटन टूर्नामेंट कराने को लेकर चर्चा हुई।

इस टूर्नामेंट में डबल्स, सिंगल, वेटरन पुरुष व महिला वर्ग के मैच होंगे। बैठक की अध्यक्षता बेडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष कुमार महारथी ने की। बांका विकास मंच के सचिव मयंक मिंकू ने बताया की सभी वर्गों के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 13 मार्च तक करा लिया जाएगा। 14 मार्च को सुबह से टूर्नामेंट का शुभारंभ करा दिया जाएगा। फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। मौके पर राकेश कुमार, अतिदेव, अभिषेक डोकानिया, ऋषव चौधरी, गणेश राजगढ़िया, राजेश कुमार, सुमन कुमार, प्रह्लाद मण्डल, गणेश आचार्य, रोहन कृति, यश ठाकुर व संत जोसेफ स्कूल के मो. इस्लाम मुख्य रूप से मौजूद थे।

बैडमिंटन टूर्नामेंट को लेकर बैठक करते शहर के खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...