पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन टूर्नामेंट स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को बांका के डफरपुर में बांका विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 14 मार्च से इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट को आगामी 31 मार्च तक अविलंब स्थगित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह टूर्नामेंट सरकार के अगले आदेश तक स्थगित रहेगा।

बांका विकास मंच के उदयन सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु शिविर लगाने व मास्क मुफ्त में बांटने की व्यवस्था बांका विकास मंच द्वारा अगले सप्ताह से की जाएगी। बांका विकास मंच के सदस्यों द्वारा बांका के चौंक चौराहे पर शिविर लगा कर आम लोगों को कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु जानकारी दी जाएगी। मौके पर रोहित कश्यप, अंगद कुशवाहा, पन्ना सिंह, मयंक मिंकू, रितेश चौधरी, मनीष अग्रवाल सहित बांका विकास मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

चांदन नदी में होने वाला यज्ञ स्थगित

बांका | कोरोना वायरस को लेकर त्रिलोकीनाथ छठ मंदिर चांदन नदी तट पर 14 मार्च से शुरू होने वाले ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ को स्थगित कर दिया गया। ज्ञात हो कि 14 मार्च से 24 मार्च तक चांदन नदी तट पर क्रांतिकारी नागा बाबा के द्वारा महाशिव शक्ति यज्ञ करवाया जा रहा था, लेकिन पूरे बिहार में कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक सार्वजनिक स्थल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, यज्ञ, भागवत कथा सहित अन्य कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्देश जारी किया गया है।

बैंडमिंटन टूर्नामेंट स्थगित।
खबरें और भी हैं...