पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में बांका थानाध्यक्ष के अंगरक्षक हुए जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्घटना

बांका | बांका टाउन थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के अंगरक्षक मो. नियाजउद्दीन सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात ब्लॉक गेट समीप एक शराब भरा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। मौके पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में देर रात जब थानाध्यक्ष ने किसी काम से अपने अंगरक्षक को थाना भेजा। बाइक से लौट रहे मो. नियाजउद्दीन जब आजाद चौक पहुंचे तो, किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जख्मी हालत में उन्हें बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि जख्मी के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर जेएच 04 आर 0605 है, पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
खबरें और भी हैं...