जमीन विवाद में हुई मारपीट, एक जख्मी
प्रखंड क्षेत्र के अहिरो पंचायत के जगनकित्ता गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें बालेश्वर यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर प्रेमराज बहादुर ने प्राथमिक इलाज किया। इस संबंध में जख्मी बालेश्वर यादव की मां उत्तमा देवी ने बताया कि उनके घर के आगे दीवार खुदाई कर गांव के ही नवीन यादव, घनश्याम यादव, सियाराम यादव, रुपेश व विवेक पानी निकासी कर रहे थे।