घर के बाहर से बाइक गायब
शंभूगंज| थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में शनिवार की रात घर के दरवाजे पर रखी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसको लेकर पीड़ित सुरेश मंडल ने अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि अन्य दिनों की तरह शाम में बीआर10आर 0153 नंबर की स्पलेंडर बाइक घर के दरवाजे पर लगाकर निश्चिंत होकर सोने चले गए। सुबह जब शौच के लिए जगे तो दरवाजे पर बाइक न देख दंग रह गए। गांव सहित अन्य जगहों पर खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं चला। बता दे कि इसके पूर्व भी थाना से 100 गज की दूरी पर मनरेगा कार्यालय एवं प्रखंड परिसर के समीप से एक सहायक की बाइक चोरी हुई थी।