शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कटोरिया | छापेमारी अभियान में बीते सोमवार दो अलग-अलग जगहों से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को जब्त कर लिया जबकि अमथुआ गांव में छापेमारी कर 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूईया मुख्य बाजार के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 750 एमएल की दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ शिवेंद्र मिश्रा पिता भुलेश्वर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।