चांदन बी टीम ने कुल्टी को 25 रन से हराया
दुल्लीसार मैदान पर चल रहे शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को कुल्टी एवं चांदन बी टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें चांदन बी टीम 25 रनों से विजयी हुआ। खेल के दौरान चांदन बी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा कर रही कुल्टी की टीम 14 ओवर तीन गेंद पर 121 रन बनाकर सिमट गई। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विजयी टीम के उत्तम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उत्तम ने मैच में बल्लेबाजी करते हुए 50 बॉल पर शानदार 91 रनों की पारी भी खेली। मैच में अंपायर की भूमिका में विष्णु शर्मा एवं राहुल शर्मा थे। जबकि स्कोरर की भूमिका रमेश यादव ने निभाई। वहीं आयोजन को सफल बनाने में अजय, नंदन, सरफराज, सरपंच शर्मा, छोटू आदि की सराहनीय भूमिका रही।
नाइट सर्किल क्रिकेट चैंपियनशिप में ब्रह्मपुर का जलबा
बौंसी | इंद्रदेव झा मेमोरियल नाईट सर्किल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन बुधवार को ब्रह्मपुर गांव में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीडीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा किया गया। फाईनल मैच ब्रह्मपुर एवं यूथ क्लब बांैसी के बीच खेला गया। यूथ क्लब ने पहले खेलते हुए 6 ओवर में 7 विकेट खोकर 34 रन बनाए जबाब में खेलने उतरी ब्रह्मपुर की टीम ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और कप पर कब्जा किया। मैन आफ द मैच नटवर कुमार और मैन आफ द सीरिज अमित कुमार रहे। इस अवसर पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, एवीभीपी जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा, जनक ठाकुर अष्टदेव झा, नीतेश झा, सहित अन्य मौजूद थे।
विजयी टीम के साथ उपस्थित खिलाड़ी।