गर्म कढ़ाई में गिरा बच्चा, जख्मी
अमरपुर | थाना क्षेत्र के मेघवा गांव में गरम कढ़ाई में गिरने से सात वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। परिजनों ने जख्मी बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। मेघवा गांव निवासी कादी मंडल ने बताया कि घर में खाना बनाने के लिए चुल्हे पर कढ़ाई रखी थी, तभी अचानक सुनील खेलते हुए आया और गर्म कढ़ाई में गिर गया। उसका चेहरा जल गया।