प्रताड़ना से परेशान होकर पति के खिलाफ शिकायत
कटोरिया | कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करडा गांव की एक महिला ने शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पति के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी। उक्त पीड़िता करडा गांव के बैकुंठ यादव की प|ी आरती देवी बतायी गयी। दिए गए आवेदन में पीड़िता ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने और घर वापस आने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात बताई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है तथा और उसे घर से बाहर निकाल देता है। साथ ही पीड़िता को साथ नहीं रहने देना चाहता एवं उसके बेटे राहुल को खाना तक नहीं दिया जाता है। बताया गया है कि पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर गत 28 जनवरी को भी पीड़िता ने कटोरिया थाना में शिकायत की थी जिसके कुछ दिन ठीक रहने के बाद पति का रवैया फिर से पहले की तरह हो गया।