शराबी पति से परेशान होकर दर्ज कराई शिकायत
बाराहाट | बाराहाट थाना क्षेत्र भेड़ामोड़ निवासी एक शिक्षिका प|ी ने अपने पति के शराब पीने की लत व नशे के दौरान आये दिन मारपीट की घटना से तंग आकर बाराहाट थाना में पति के विरुद्ध आवेदन दिया। बाराहाट पुलिस शराबी पति विनोद यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पति से बॉन्ड भड़वाया है साथ ही कहा कि दोबारा एसी गलती न हो। इसके बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पीड़ित प|ी ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उनके पति आए दिन शराब के नशे में उनके व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति को हिरासत में ले लिया।