सीएचसी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
शंभूगंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर धरना दिया गया। पार्टी के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल की हालत बद से बदतर हो गई है। आयुष चिकित्सकों के सहारे अस्पताल चल रहा है। मरीजों को सुविधा नहीं मिल रहा, बल्कि शोषण किया जा रहा है।
भानू सिंह ने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य इंडिया फिट इंडिया के दावे खोखले हो चुके हैं। प्रखंड के अधिकतर उपस्वास्थ्य केन्द्र शोभा का मकान बनकर रह गया है। वहीं विभूति प्रसाद ने यहां तक कहा कि अस्पताल में चिकित्सक मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार न कर दुर्व्यवहार करते हैं। एक्सरे, एम्बुलेंस, प्रसव में भी मरीजों से राशि उगाही करते हैं।
सदर अस्पताल में अव्यवस्था और कुप्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बांका|जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के अव्यवस्था व कुप्रबंधन के खिलाफ सीएस कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया। वही जिला कांग्रेस कमिटि के सदस्यों के द्वारा अस्पताल के 15 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सिविल सर्जन डाॅ. सुधीर कुमार महतो को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 7 मार्च को कांग्रेस शिष्टमंडल के सदस्यों के द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। सदर अस्पताल में 15 तरह की खामियां मिली थी। इसी खामियां को दूर करने के लेकर सीएस कार्यालय में धरना देकर सीएस को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कमलाकांत झा, अजय चक्रवर्ती, विनय कापरी, अजय कुमार सिंह, मनीष घोष, मंजूर आलम सहित अन्य मौजूद थे।
धोरैया सामुदायिक अस्पताल में मूलभूत समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
धोरैया|समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया परिसर में शुक्रवार को मूलभूत समस्या को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी की अध्यक्षता में धरना दिया। बाद में बीडीओ अभिनव भारती एंव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्यामसुन्दर दास को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रखंड स्तरीय अस्पताल एवं पंचायत स्तरीय उपस्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई के साथ साथ एम्बुलेंस की सुविधा, अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, ओपीडी मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त डाॅक्टर, जांच की सुविधा, नर्स एंव ड्रेसर की बहाली, मरीज के परिजनों को ठहरने की व्यवस्था, मरीजों के लिए रैम्प की व्यवस्था, पानी निकासी की व्यवस्था आदि शामिल है। मौके पर गिरीश पासवान, मजीद अंसारी, हमीद अंसारी, जुनेद अंसारी समेत अन्य मौजूद थे।
शंभूगंज सीएचसी में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
धोरैया अस्पताल में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।