सभी बॉर्डर एरिया पर कोरोना के संदिग्धों की होगी जांच
डीएम सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय वेश्म में कोरोना वायरस को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में चर्चा हुई। सीएस डॉ. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि बिहार में अबतक कोरोना वायरस का एक मरीज मिला एवं 72 संदिग्ध मरीज को गहन चिकित्सीय देखरेख में रखा गया है। यहां मरीज नहीं मिला।
वहीं डीएम ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को लोगों में जागरुक करने की बात कही, जिससे स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। सीएस ने बताया कि सदर अस्पताल में 6 बेड का सुसज्जित आईसोलेशन वार्ड, 130 एन95 मास्क, 10 पर्सनल प्रोटेक्टीव उपकरण, 10 इनफ्रारेड फोरहेड थर्मामीटर सहित दवाएं उपलब्ध है।
निर्देश दिया कि जिले की सीमा से लगने वाले बॉर्डर एरिया के सभी चेक पोस्ट यथा दर्दमारा चांदन, पंजवारा बाराहाट एवं भलजोर बौंसी पर दवा, उपकरण, इनफ्रारेड फोरहेड थर्मामीटर आदि के साथ तैनात टीम बाहर से आने वाले बसों व गाड़ियों में यात्रियों का चेकअप कर जागरूक करेंगे। यही व्यवस्था बस स्टैंड पर भी करें। मार्चेन्ट नेवी कर्मी अथवा कोरोना संक्रमित देशों से आने वाले लोगों की पहचान पर सीएस ने बताया कि आशा व एएनएम से ट्रैक हो रहा है। वहीं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने चौकीदार के माध्यम से जानकारी लेने का सुझाव दिया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च तक किया गया बंद
डीएम ने पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार चौधरी को निर्देश दिया कि जल्द ग्राम सभा करें। बताया कि सरकार के आदेश के बाद से सभी आंगनबाड़ी केन्द्र को 31 मार्च 2020 तक के लिए स्थगित है। डीईओ को निर्देंश दिया ि सभी विद्यालयों में शिक्षक के माध्यम से विद्यालयों के बच्चों को भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु जानकारी दंे। इसके लिए 14 मार्च को 2 बजे डीईओ सभी प्रखंडों से शिक्षकों को समाहरणालय सभागार में बुलाया जाएगा। उन्हें सीएस प्रशिक्षण देंगे।
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम व एसपी।
31 तक बंद रहेंगे स्कूल, काॅलेज व सिनेमा घर
बांका | कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बांका डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा इस गंभीर बीमारी पर चर्चा की और अगले 31 मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल को बंद करने का निर्देश जारी किया। साथ ही बताया गया कि भीड़ भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर भी लोगों को इकट्ठा होने ना दिया जाए। सभी जरूरी सतर्कता बरतने को कहा।