पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चचेरे भाई ने पीटकर किया जख्मी, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटोरिया | कुम्हराडीह गांव में बुधवार सुबह मामूली विवाद को ले चचेरे भाई ने भालू यादव को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने आनंदपुर ओपी में चचेरे भाई राजेश यादव पिता खीरो यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार दोनों चचेरे भाई ने सिद्धूकुरा गांव में मटन बनवाकर खाया और शराब पी। जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और राजेश ने भालू को पीटकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया।
खबरें और भी हैं...