पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amarpur News Damage To Gram And Other Crops Including Lentils In 1166 Hectares In 946 Due To Rain

बारिश से 946 में चना और 1166 हेक्टेयर में लगी मसूर सहित अन्य फसलों को नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेमाैसम दाे दिनाें से हाे रही बारिश से अाम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हाे गया है। वहीं किसानाें के खेताें में लगे रवी व तेलहन की फसले भी बारिश के कारण बर्बाद हाे गई है। बेमाैसम हुए बारिश से अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में हजाराें एकड़ खेत में लगे फसल बर्बाद हाे गए है। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के 946 हेक्टेयर में लगाये गये चना, 1166 हेक्टेयर में लगे मसूर सहित अन्य फसल अाधे से अधिक बर्बाद हाे गए है। बारिश से चना, मसूर एवं तेलहन की फसलों के साथ गेहूं को भी नुकसान हुआ है। भारी बारिश की वजह से अमरपुर के कैथाटीकर गांव के किसान नकुल कुमार सिंह के छह एकड़ खेत में लगे चना व मसूर पूरी तरह से बर्बाद हाे गया। तो वहीं बारिश से आम के फसल को भी नुकसान होने कि संभावना है।

बेमौसम बारिश की वजह से सड़कें विरान सड़कों पर जहां वाहनों की आवाजाही नदारद रही। वहीं आम लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। अमरपुर शहर ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहता था, लेकिन बारिश से दिनभर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बेमौसम बारिश से लोगों में बिमारियों का खतरा मंडराने लगा है। वहीं रेफरल अस्पताल के प्रभारी डाॅक्टर अभय प्रकाश चौधरी बताते हैं कि बारिश में बिमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। बिमारी से बचने के लिए परहेज सबसे ज्यादा जरूरी है। बच्चों को गर्म ऊनी कपड़े पहनाएं, पानी को ढंक कर रखे। भोजन करने से पहले हाथ साबुन से साफ कर लें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वच्छता अपनाने से गंभीर से गंभीर बिमारियाें से बचा जा सकता है। बारिश में किसानों को ज्यादा क्षति हो रही है। किसानों के द्वारा लगाई गई गेहू, चना, मसूर के फसल को पचास प्रतिशत से भी अधिक क्षति हुई है।

तेज बारिश व आंधी से कई घरों के उड़े छप्पर

जयपुर | जयपुर थाना क्षेत्र में बीती रात अचानक मौसम ने अपना रौद्र रूप धारन किया और कई लोगों के आशियाने को उजाड़ कर रख दिया। जिसकी वजह से रात भर क्षेत्र के लोगों ने खौफ के साये में रात बिताई। रात 11.30 बजे तूफानी हवा के साथ-साथ बारिश शुरू हुई और कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं टेंगरिया गांव के एक आदिवासी किसान विशेसर कौल के घर का छप्पर उड़ा गया। जिसकी वजह से घर में रखे अनाज धान, मकई सहित अन्य सामान भींग कर बर्बाद हो गया। पूरे परिवार वालों ने रात भर भींग कर रात गुजारी। बारिश की वजह से खलिहान में रखे कई किसानों के कटाई की गई गेहूं भींग कर बर्बाद हो गया।

बर्बाद हुए फसल काे दिखाते किसान।
खबरें और भी हैं...