पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhoraiya News Death Is Irreplaceable Even Mahamrityunjaya Chanting Cannot Be Avoided

मृत्यु अटल है, इसे महामृत्युजंय जाप भी नहीं टाल सकता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनकुंड क्षेत्र के अटपहरा गांव में आयोजित त्रिदिवसीय सुखद सत्संग के दूसरे दिन गुरुवार को संत असंग देव महाराज जी ने कहा कि कबीर जब हम पैदा हुए, जग हंसे हम रोए। ऐसी करनी कर चले, हम हंसे जग रोए...। अर्थात जन्म लेने वाला रोता है, पर जिनके घर में जन्म होता है वे लोग खुशियां मनाते हैं।

जीवन के मूल को संत कबीर की पंक्तियों के द्वारा समझाते हुए महाराज जी ने कहा जन्म के समय बच्चा रोता है और मृत्यु हो जाने के बाद उसके परिवार रोते है। मृत्यु अटल सत्य है इसे महामृत्युजंय मंत्र के जाप से भी टाला नहीं जा सकता और समय से पहले मरने का भी उपाय नहीं है। जितने वर्षों के कर्म लेकर धरती पर आये हो उतने दिन ही जियोगे। अज्ञानी लोग बलि देते है, ज्ञानी लोग कभी किसी की बलि नहीं देते।

अगर वह बलि देता है, तो काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार अभिमान का बली देता है। चित्र भी उसी की देखनी चाहिए जिसका चरित्र अच्छा हो। क्योंकि मनुष्य के जीवन में चित्र का भी प्रभाव पड़ता है। चित्र का असर गर्भवास्था में माताओं के पेट में पल रहे बच्चों पर भी पड़ता है। घरों में भगवान, महानसंत, महान पुरुष का चित्र लगाने से ध्रुव, प्रह्लाद, मीरा जैसे चरित्रवान बालक पैदा होंगे और अश्लील चित्र लगाने से चरित्रहीन बालक पैदा होगा।

गुणगान उसका करें जो गुणवान हो

संत ने कहा, चरण उसका छुना चाहिए जिसका आचरण अच्छा हो और अपने वाणी से गुणगान उसका करना चाहिए, जो गुणवान हो। जो मनुष्य देश, समाज, गांव के लिए अच्छा सोचे उसे हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। धर्म कर्म के लिए जब धन का दान दिया जाता है तो धन धर्म बन जाता है। धन की शुद्धिकरण करने के लिए धन का दान जरूर करना चाहिए। महाराज ने कहा कि त्याग करने वाला का ही कल्याण होता है, लोभियों का नहीं।

गौ, पक्षी का सेवा करने से दुर्घटना टल जाती है, माता-पिता की सेवा करने से उम्र बढ़ती है, गुरू की सेवा करने से ज्ञान बढ़ती है और महान पुरूष की सेवा करने से महानता बढ़ती है। कथा में आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इन्दर साह, सोनू कुमार सहित सभी ग्रामवासी लगे हुए है।

कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुअाें की भीड़।
खबरें और भी हैं...