पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोशाक राशि का किया गया वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के भरको पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 236 पर पंचायत के सरपंच राकेश साह के नेतृत्व में सेविका माला कुमारी ने पोशाक राशि का वितरण किया। मौके पर सेविका ने बताया कि केन्द्र में अध्ययन रत छात्र देवकुमार, बालवीर कुमार, जानवी कुमारी, मंटू कुमार, शालिनी कुमारी, रोशनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी समेत चालीस छात्र-छात्राओं को चार सौ रुपये की दर से पोशाक राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए पंचायत के सरपंच राकेश साह ने कहा कि आज बिहार सरकार द्वारा शिक्षा जगत में अनेको महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर विद्यार्थियों को पोषाक राशि, छात्रवृत्ति योजना, साईकिल योजना, मध्याह्न भोजन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत होना अनिवार्य है। इन्होंने छात्रों के अभिभावकों से नियमित छात्रों को विद्यालय भेजने की अपील की। मौके पर सरपंच राकेश साह ने उपस्थित छात्रों को स्वच्छता अपनाने को लेकर कहा कि स्वच्छता अपनाने से बड़ी से बड़ी बीमारियों का मुकाबला किया जा सकता है। इसके लिए आस-पास फैली गंदगी की सफाई के साथ-साथ शरीर की भी सफाई करना अनिवार्य है। इसके लिए खाने से पहले और खाने के बाद अच्छी तरह से हाथ धोनी चाहिए। बीमार व्यक्ति के पास मुंह को अच्छी तरह से ढंक कर जाना चाहिए, ताकि संक्रमण फैलने से बचा जा सके। मौके पर उन्होंने सेविका को आंगनबाड़ी से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करने की अपील किया।

खबरें और भी हैं...