सख्ती के बावजूद होली में बजा डीजे
शंभूगंज | लोगों ने होलिका दहन के बाद सुबह अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर खुशियां मनाईं। इस दौरान कसबा, किरणपुर , खपड़ा गांव में ब्रज के तर्ज पर मटके फोड़े कर लोगों ने होली का आनंद लिया। इस पर एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दिया। वहीं कसबा गांव में पूर्व प्रमुख सुनैना देवी के आवास परिसर में कुर्ता फार होली का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन अशोक भगत ने किया। जिसमें सैकडों से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर कुर्ता फार होली मनाया। जिसे देखने के लिए वहा पांच सौ से भी ज्यादा लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जाता है कि इस तरह के कुर्ता फाड़ होली से आपसी प्रेम और गहराता है। दूसरी ओर प्रशासन के लाख सख्ती के बावजूद भी डीजे का चलन रहा। मिर्जापुर, मोहनपुर, वंशीपुर इत्यादि अन्य गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। वहीं नवटोलिया गांव में जबरन रंग लगाने को लेकर दो पक्ष भीड़ गए। हालांकि बाद में बुद्धिजीवियों की पहल पर मामले को शांत किया गया।