पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News Dog Handlers Amardeep And Rajesh Dog Lisa Arrived From Bhagalpur Took Out 40 Bottles Of Liquor From Home

भागलपुर से पहुंचे डॉग हैंडलर अमरदीप व राजेश कुत्ता लीजा नेे घर से निकाला 40 बोतल शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के वाटर वेज कॉलोनी के समीप बुधवार रात एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। पिकअप वैन के पलटी मारते ही शराब नीचे सड़क पर गिरकर बिखर गया। शराब सड़क पर बिखरते ही लूटने वालों का यहां तांता लग गया। कोई एक बोतल तो कोई चार बोतल जबकि कोई पूरा कार्टन ही लूटकर फरार हो गया।

इस दौरान पिकअप वैन का चालक भी मौके से फरार हो गया। शराब लूटपाट के इस मामले में गुरुवार काे भागलपुर से आयी डॉग स्क्वॉयड की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। उसके बाद डॉग सूंघते हुए अारोपी के घर पहुंच गया। जिसके बाद उसके घर से 40 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद कर ली। बांका वाटर वेज कॉलोनी निवासी कन्हैया प्रसाद चौहान के घर से डॉग स्क्वायड की टीम ने 36 बोतल शराब बरामद कर लिया। साथ ही टीम ने एक अन्य जगह से बोरी में रखे 4 बोतल शराब के साथ करण कुमार को गिरफ्तार किया कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बुधवार रात को तस्करी कर ले जा रही शराब लदा पिकअप वाहन बांका शहर के बांका अमरपुर मुख्य मार्ग के वाटर वेट के समीप पलट गयी थी। गुरुवार को भागलपुर से डॉग हैंडलर अमरदीप व राजेश कुमार कुत्ता लीजा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुत्ता सूंघते हुए कन्हैया प्रसाद चौहान के घर में घुस गया। जहां बाथरूम के छत पर रखे शराब को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को 676 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया था। जबकि गुरुवार को लूट के 46 बोतल शराब को बरामद कर लिया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जब्त शराब के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम।
खबरें और भी हैं...