पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो जगहों पर मारपीट अाधा दर्जन लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शंभूगंज | शंभूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो अलग-अलग जगहों पर हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पहली घटना बंधूडीह गांव में घर के समीप डीजे पर बज रहे फूहड़ गीत व डांस पर रोक लगाने की बात कही तो मनचलों ने गृहस्वामी राजेश पासवान की जमकर धुनाई कर दिया। जिसमें राजेश का बांया पैर टूट गया। इसको लेकर पीड़ित ने गांव के ही बंटी यादव, रंजीत यादव, जीछो यादव सहित अन्य के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। दूसरी घटना खपड़ा गांव में हुई। जिसमें दुकानदार ने उधार सिगरेट देने से मना किया तो मनचलों ने हो हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें योगेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव सहित कई लोग जख्मी हुए।
खबरें और भी हैं...