- Hindi News
- National
- Shambhuganj News Drinking Water Found In Two Hundred Houses Of Chakratni Village
चकरतनी गांव के दो सौ घरों में मिला पीने का पानी
शंभूगंज | प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर पंचायत के चकरतनी गांव में गुरुवार को पंचायत के मुखिया राजीव रंजन ने हर घर नल जल योजना का उद्घाटन कर पेयजलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया। बता दें कि वैदपुर पंचायत के चकरतनी गांव के वाड संख्या पांच में 12 लाख की लागत से हर घर नल जल योजना का निर्माण कार्य कर दो सौ लोगों के घरो में पेयजलापूर्ति के लिए कनेक्शन दिया। जिसका गुरूवार को पंचायत के मुखिया राजीव रंजन ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही लोगों के घरो में नल से जल निकलने के साथ ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दाैड़ गई। उद्घाटन के माैके पर मुखिया राजीव रंजन ने कहा कि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में वैदपुर पंचायत को विकास के बूते मॉडल पंचायत बनाया जाएगा।
उदघाटन के अवसर पर जमा ग्रामीणाें की भीड़।