पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

9 को सीएम, शिक्षा मंत्री व सचिव का पुतला दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरपुर | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा आयोजित राजव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में प्रखंड ईकाई अमरपुर के तमाम शिक्षक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में 21 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। रविवार के दिन आयोजित धरना की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह एवं मंच संचालन प्रताप भानु भास्कर ने किया।

मौके पर प्रताप भानु भास्कर ने मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सात सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड के सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत ताला बंदी है और जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है, तब तक हम शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगे। मौके पर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड सचिव प्रकाश सिंह ने कहा कि राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के आह्वान पर नौ मार्च के तीन बजे मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव का प्रखंड कार्यालय परिसर में पुतला फूंका जाएगा।
खबरें और भी हैं...