सड़क दुर्घटना में आठ युवक ज़ख्मी
अमरपुर | थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में आठ युवक ज़ख्मी हो गये। जख्मी अमरपुर निवासी दिपक कुमार, रोहित कुमार, महमदपुर गांव निवासी राजा कुमार, धौरैया गांव निवासी राहुल कुमार, मादाचक गांव निवासी अनिकेश कुमार, भागलपुर जिला के हबीबपुर गांव निवासी मोहम्मद राजा, मो. इरफान एवं बांका जिला के ककबारा गांव निवासी दिलिप यादव का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में करते हुए गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।