पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुरीतियाें काे खत्म करने को ले सभी को होना होगा सजग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाल-विवाह व दहेज उन्मूलन काे ले डीडीसी रवि प्रकाश ने अपने कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय कार्य बल के साथ बैठक की। इस दाैरान डीडीसी ने बाल-विवाह एवं दहेज प्रथा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाये जाने काे लेकर अनुमंडल, प्रखंड के साथ-साथ पंचायत स्तर पर कार्यबल का गठन करने का निर्देश दिया है। इस दाैरान डीडीसी ने निर्देशित करते हुए कहा कि दहेज प्रथा व बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरितियाें काे जड़ से खत्म करने के लिए सभी काे सजग हाेकर कार्य करना हाेगा, इसलिए पंचायत स्तर पर कार्य बल का गठन किये जाने के साथ नियमित बैठक एवं जिला टास्क फाेर्स कमेटी काे प्रतिवेदन देना सुनिश्चित किये जाने व कार्य याेजना तैयार करने की अावश्यकता है। साथ ही उन्हाेंने विभिन्न स्तराें पर कार्य काे सुचारु रुप से करने के साथ-साथ सूचना तंत्र काे भी विकसित किए जाने का निर्देश बैठक के दाैरान कार्य बल के कर्मियाें काे दिया।

बैठक में उपस्थित एक्शनएड की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. शरद कुमारी ने बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन अभियान की पृष्ठभूमि पर वक्तव्य रखा । बैठक में उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी सुंदर प्रसाद चाैरसिया ने बताया कि बाल-विवाह और दहेज उन्मूलन अभियान के निर्णयों का पालन कराया जाएगा। वहीं बैठक में उपस्थित आईसीडीएस कार्यक्रम पदाधिकारी रिफत अंसारी ने कन्या उत्थान योजना को पूरी तरह लागू करने की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार ने सभी थाना को बाल-विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर सभी थानों को भी निर्देश करने की बात कही। बाल विवाह के मामलों में कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा चौकीदारों के उन्मुखीकरण की बात बतायी गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रेखा देवी, चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता, महिला हेल्पलाइन परामर्शी श्रीमति अंजना भारती, जीविका के शैलेन्द्र कुमार सहित जिला के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक करते डीडीसी व उपस्थित अन्य पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...