पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गश्त में तेजी और अपराधियों की जल्द से जल्द हो गिरफ्तारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को बांका एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने अमरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों की क्लास लेते हुए नए व पुराने केसों की समीक्षा की। मौके पर एसपी ने थानाध्यक्ष कुमार सन्नी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रात-दिन गश्ती में त ेजी लाने, बैंक परिसर के आस-पास संदिग्ध लोगों की सघन तलाशी लेने, शराबी व शराब माफिया, बालू माफियाओं पर नकेल सुनिश्चित करने के साथ-साथ हर हाल में पेंडिंग केस को हल करते हुए रिपोर्ट कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अचानक एसपी के आगमन से पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर एसपी ने बताया कि शनिवार के दिन दो सौ कांडों की समीक्षा की गई है। अमरपुर में कुछ आपराधिक घटना घटित हुई है जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके लिए अनुसंधानकर्ता को यथाशीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। महौता गांव में हुई दो पक्षों में गोलीबारी की घटना में आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी जख्मियों को हिरासत में लिया गया है। लंबित कांडों को पुरा करने के लिए सभी अनुसंधान कर्ता को 15 दिन का समय देते हुए केस फाइनल करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर बांका सर्किल इंसपेक्टर वकील प्रसाद यादव, अमरपुर थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

अमरपुर थाना का निरीक्षण के दाैरान पंजियाें काे देखते एसपी।
खबरें और भी हैं...