पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद में भाईयों के बीच मारपीट, दो जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सादपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये। जख्मी विजय शर्मा एवं धर्मवीर शर्मा का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में ज़ख्मी विजय शर्मा ने बताया कि हम चारों भाईयों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा पूर्व में ही हो चुकी है। अपने हिस्से की जमीन पर मसुर की फसल लगाई थी। जब मसुर की फसल काटने गये, तो मेरे भाई सकलदेव शर्मा, श्याम शर्मा एवं श्रीधर शर्मा जबरन मसुर की फसल काटने से मना करने लगा। जिसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी डंडा से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया। घटना को लेकर ज़ख्मी ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन पर अनुसंधान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...