पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद में मारपीट, दो हुए जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दो जाति विशेष के अलग-अलग गावों के दो लोगों के बीच बुधवार को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए बांका अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में एक पक्ष के शीतला सोरेन ग्राम बघ्घाडीह एवं वासदेव यादव ग्राम नेमानीडीह थाना कटोरिया शामिल हैं। जिसमें शीतला सोरेन की स्थिति नाजूक बनी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा इलाज के
लिए रेफर होने के चलते अंतिम समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है। दोनों गांवों के बीच सरकारी जमीन है, जिसपर दोनों पक्षों का अपना-अपना दावा है। बीते मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई थी।

वहीं शीतला सोरेन के परिजनों ने बताया कि बुधवार को उक्त भूमि पर लगे पेड़ के पत्ते को काटने गए थे, इस दौरान दूसरे पक्ष के वासदेव यादव अपने तीनों पुत्रों के साथ मौके पर पहुंचकर शीतला सोरेन को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। वहीं दूसरे पक्ष के वासदेव यादव के परिजन ने बताया कि शीतला सोरेन अपने साथ लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के साथ दुकान पर आकर उक्त भूमि पर रखे पुआल को हटाने कहा। मना करने पर पत्थर लाठी से पीटकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना कटोरिया थाने में दी।

कटोरिया अस्पताल में जख्मी को इलाज कराने ले जाते परिजन।
खबरें और भी हैं...