पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ताहिरपुर गौरा पंचायत के नाननपैर गांव में 9 मार्च सोमवार को होली के दौरान नानन एवं पैर टोला के बीच दो पक्षों में मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये। घटना का कारण दोनों टोले के युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष (राजपूत) टोला के युवक दूसरे टोला (हरिजन) के मांगन दास के पुत्र को घर से खींचकर ले जाने लगे, तभी उस टोला के लोगों के मना करने पर मारपीट हो गई। वहीं मारपीट के दौरान ईटा-पत्थर चलने के कारण राजपूत पक्ष के नकुल, संतोष, सन्नी सहित चार लोग पत्थर लगने के कारण जख्मी हो गये, जिसका प्राथमिक उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया। इस दौरान हरिजन पक्ष के लोगों द्वारा डराने के लिए हवा में तीन राउंड फायर भी किया गया। बताया जाता है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है, जिसे लेकर मांगन दास का पुत्र समाज के डर से दिल्ली चला गया था, जो होली की छुट्टी में घर आया था। घर से खींच कर लोग लेकर जा रहे थे।

पक्ष के नकुल, संतोष, सन्नी सहित चार लोग पत्थर लगने के कारण जख्मी हो गये, जिसका प्राथमिक उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया। इस दौरान हरिजन पक्ष के लोगों द्वारा डराने के लिए हवा में तीन राउंड फायर भी किया गया। बताया जाता है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है, जिसे लेकर मांगन दास का पुत्र समाज के डर से दिल्ली चला गया था, जो होली की छुट्टी में घर आया था। घर से खींच कर लोग लेकर जा रहे थे।

ग्रामीणों को समझाते पुलिस पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...