पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोशल मीडिया पर अश्लील पाेस्ट डालने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा राधानगर के कुछ युवक एवं उनके समाज को टारगेट करके लगभग आधे दर्जन अश्लील पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले को लेकर रविवार को कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर की राधानगर की एक महिला द्वारा कटोरिया थाना में उक्त युवक के विरूद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में सूचक जयमाला देवी पति मुकेश साह ग्राम राधानगर ने कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोचनावरण के पलटू यादव के पुत्र हीरा कुमार को नामजद कर बताया है कि उक्त युवक द्वारा बीते शुक्रवार को मोबाइल फोन पर राधानगर के विभिन्न समाज के व्यक्तियों को अभद्र गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है। साथ ही उक्त नामजद द्वारा एक खास समाज के लोगों को टारगेट करके दिल्ली के दंगा जैसा दंगा फैलाने की बात करते हुए जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक समाज के विभिन्न लोगों की हत्या एवं अपहरण तथा बलात्कार, आगजनी जैसे जघन्य अपराध करने व कराने की धमकी दिया जा रहा है। आवेदन में बताया गया है कि नामजद आरोपी काफी शैतान प्रवृति का है तथा अवैध हथियार भी रखता है। कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...