पांच लाख की रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज
अमरपुर | लक्ष्मीपुर गांव में जमीन की घेराबंदी कर रहे एक अधेड़ से दबंगों के द्वारा पांच लाख रुपया रंगदारी मांगी गई। पीड़ित नवल किशोर सिन्हा ने गांव के राजेन्द्र मंडल, चंदन मंडल समेत छह लोगों को नामजद करते हुए थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
आवेदन में इन्होंने कहा है कि वह अपने जमीन पर चहार दीवारी दे रहे थे, तभी उक्त लोग लाठी-डंडा से लैस होकर आये और गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडा से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के आ जाने पर सभी नामजद लोग भाग गये। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।