अाॅटाे वाहन चाेरी की प्राथमिकी दर्ज
बौंसी | श्याम बाजार से जनवरी माह में चोरी गयी आॅटो के संबंध में आॅटो मालिक ने बौंसी थाना कांड संख्या 64-20 के तहत तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मुकेश यादव ने कहा है कि जनवरी माह में उसके घर से आॅटो गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब आॅटो नहीं मिला, तो इस मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।