पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shambhuganj News Five People Including Two Women Were Injured By Auto Turning

ऑटो पलटने से दो महिला सहित पांच लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शंभूगंज असरगंज मुख्य मार्ग अस्पताल मोड़ के समीप ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी में बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव के पंकज कुमार झा, बरौथा गांव की स्वीटी देवी, केहनीचक गांव की राधा देवी एवं मिर्जापुर गांव के अमन कुमार एवं रोहित कुमार हैं।

गंभीर रूप से जख्मी पंकज झा की हालत नाजुक देख चिकित्सक डॉ. अजय शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। घटना का कारण ऑटो की तेज गति और चालक की नासमझी के कारण हुई। शंभूगंज बस पड़ाव से सवारी बैठाकर ऑटो असरगंज की ओर जा रही थी।

जहां गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण उक्त मोड़ के समीप चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सभी जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना थाने को दी गई है। जब तक पुलिस पहुंचती चालक अॉटो के साथ फरार हो गया।

हादसा
खबरें और भी हैं...