पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News Forensic Team Inspected The Incident Site In The Bombing Case

बमबाजी मामले में फॉरेंसिक टीम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका | बांका थाना क्षेत्र के बशीपुर गांव में लश्करी गांव के दो युवक द्वारा पीएचईडी विभाग द्वारा बनाये गये जलमीनार पर बमबाजी करने के मामले में गुरूवार को भागलपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और जरूरी सेंपल एकत्रित कर जांच के लिए भागलपुर ले गये। टीम ने बताया है कि घटना स्थल पर बरामद किये गये सेंपल में बारूद की पुष्टि हुई है। लिये गये सेंपल की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि सोमवार रात लश्करी गांव के पिन्टू यादव व मित्तन यादव ने पीएचईडी द्वारा बनाये गये जलमीनार पर तीन बम फोड़े थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा सेंपल लिया गया है।
खबरें और भी हैं...