युवक से चालीस हजार की छिनतई, एक गिरफ्तार
कटोरिया | सेजुआ गांव के निकट बीते मंगलवार देर रात बिशाखापत्तनम से घर लौट रहे सेजुवा गांव के दो युवकों के साथ मारपीट व चालीस हजार नगदी सहित एटीएम की छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक रंजीत यादव ने बुधवार सुबह कटोरिया थाना में गांव के ही डब्लू यादव, गिरधारी यादव एवं कुमोद यादव के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक गांव के ही राजू कुमार पिता घोघन यादव के साथ विशाखापट्टनम से अपने घर सेजुआ आ रहे थे। इस दौरान जसीडीह से ऑटो रिजर्व करके जयपुर आए और वहां से साथ मौजूद राजू के बड़े भाई संजय यादव की बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे।