गोलीबारी कांड मामले में चार को जेल
असौता नगेल गांव में रास्ता विवाद में हुए गोलीबारी कांड के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को जेल भेज दिया है।
जिसमें प्रथम पक्ष से अशोक यादव, अजय यादव एवं दूसरे पक्ष से कैलाश यादव व महेश यादव शामिल हैं। गुरूवार की सुवह विवादित स्थल पर एक पक्ष के कैलाश यादव की प|ी द्वारा घर के कचड़े को फेंक दिया गया। विवाद इस तरह बढ़ गया कि हवाई फाइरिंग होना शुरू हो गया। दोनों तरफ से एक घंटे तक रूक - रूक कर दो दर्जन से भी अधिक गोलियां चली।
अंत में सूचना पर शंभूगंज व खेसर थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि गांव में नजर रखी जा रही है। अंचल की निष्क्रियता से हुई गोलीबारी - असौता नगेल गांव सहित क्षेत्र में चर्चा है कि प्रशासन के उदासीन रवैये से गोलीबारी कांड हुई है। गांव में प्रोन्नत मध्य विद्यालय के समीप बिहार सरकार की जमीन पर अधिपत्य जमाने को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसका मामला ग्राम कचहरी से लेकर थाना के जनता दरबार में भी आया।