लड़की को अगवा करने के आरोप में मारपीट, 4 जख्मी
शंभूगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पहली घटना सहदेवपुर गांव में हुई। जिसमें लड़की अपहरण में साथ देने की बात कह एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट किया। जिसमें द्रौपदी देवी, पुत्री आरती कुमारी, इंदू कुमारी, देवर महेश पासवान जख्मी हुए।
पीड़िता द्रोपदी देवी ने गांव के ही सुधीर पासवान, सुमन पासवान, सौरभ पासवान, मृत्युंजय पासवान, विकास पासवान सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में बताया है कि गुरुवार की रात उपरोक्त लोगों ने नशा कर घर में घुसकर मारपीट किया। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि करीब एक माह पूर्व द्रौपदी के पुत्र आशीष कुमार ने एक लड़की का अपहरण कर लिया था। दूसरी घटना राजघाट गांव में हुई। जिसमें गांव के ही लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला ने गांव के ही चंदन मंडल, राधे मंडल, मोती मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि घर में मां-बेटी बात कर रहे थे, तभी चंदन मंडल आए और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए पुत्री से छेड़खानी करने लगे। जब इसका विरोध किया तो कुछ देर बाद चंदन मंडल उपरोक्त लोगों के साथ आए और बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से मामले को शांत किया गया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
जख्मी महिला।