- Hindi News
- National
- Banka News Health Check Up Of 414 Pregnant Under The Prime Minister39s Maternity Protection Scheme
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 414 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच
मातृ मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल बांका में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को 414 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। विशेष अभियान को लेकर सदर अस्पताल में आकर्षक तरीके से सजाकर स्टॉल लगाया गया। गर्भवती महिलाओं को जांच कर उन्हें उन सारी बातों की जानकारी दी गई, जो गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक सावधानी बरती जाती है। अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। रुटीन इलाज को छोड़कर इस अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है।
शिविर में द्वितीय एवं तिमाही गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। शिविर में जांच किये गये 167 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लाबीन, बीपी व अन्य प्रकार की कमी पायी गई। जबकि 11 गर्भवती महिलाओं में क्रिटिकल इश्यू पाये गये, ऐसी स्थिति में उन गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों ने कई महत्वपूर्ण सलाह दिया, जिससे उनके शरीर में पाये गये कमी को दूर किया जा सके। जांच शिविर में डाॅ. इंदु बाला प्रसाद, डॉ. रूबी हेम्ब्रम के साथ एएनएम, आशा, ममता, आंगनबाड़ी सेविका सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। जांच शिविर में महिलाओं को अंडा, केला सहित खाद्य सामाग्री वितरित की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच में ब्लड प्रेशर, वजन, एचआईवी, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच की गई।
अस्पताल परिसर में गर्भवती की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।