पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में रंग गुलाल लगा दिया शांति का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री सह एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी हाेली के अवसर पर अायाेजित किये गये हाेली मिलन समाराेह में शरिक हुए।

इससे पूर्व उन्हाेंने बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के अाधे दर्जन गांवाें का दाैरा कर लाेगाें काे हाेली की बधाई दी, फिर वभनगामा गांव में मुखिया दिगंबर मंडल द्वारा आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में शामिल होकर, जमकर होली का आनंद उठाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी भेदभाव को मिटाकर एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने से ही प्रेम बढ़ता है, होली एक प्रेम का प्रतीक है। समाज में लोगों को मिलजुल कर त्योहार में सहयोग करना चाहिए, तभी भाईचारा कायम रहता है। इस दौरान उन्होंने सभी को रंग गुलाल लगाकर दूसरे से गले मिलते हुए शांति का संदेश दिया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि होली समारोह पर वे हर साल मिलजुल कर होली का त्योहार मनाने आते है। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों के साथ-साथ पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पंचायत के मुखिया को गुलाल लगाते पूर्व पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी।
खबरें और भी हैं...