आपसी विवाद में हुई मारपीट, पति-पत्नी जख्मी
अमरपुर | थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-प|ी जख्मी हो गये। जख्मी राजेश दास एवं इनकी प|ी आरती देवी का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में डाॅ. अशोक कुमार साह के द्वारा किया गया। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में ज़ख्मी राजेश दास ने बताया कि गांव के ही डब्लु दास आये दिन नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते थे। शुक्रवार की अर्ध रात्री नशे में धुत्त होकर डब्लु दास घर पर आये और मारपीट कर जख्मी कर दिया।